रुड़की।बीएसएम कालेज चौक पर हरि सिंह मार्केट में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम गार्ड को दिनदहाड़े गोली मारते हुए बदमाशों ने एटीएम में कैश भरने आयी वैन से रकम लूटने का प्रयास किया। बाइक सवार बताये गए बदमाश रकम लूट सके या नही? या फिर लूट हुई तो कितने की?यह अभी साफ नही हो सका है। अलबत्ता पुलिस मौके पर है और घायल को हेमन्त नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।गंगनहर पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है,पूरे शहर में नाकेबंदी कर जहां तहां वाहन चेकिंग करते हुए पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। दोपहर लगभग डेढ़ बजे अति व्यस्तम क्षेत्र बीएसएम कालेज चौराहे पर दुस्साहसिक ढंग से अंजाम दी गयी वारदात में शामिल बदमाशों की संख्या को लेकर भी अभी पुख्ता जानकारी नही मिल पाई है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना हैकि बदमाश संख्या में तीन थे और बाइक पर सवार थे। जबकि कुछ प्रत्यक्षदर्शी बदमाशों की संख्या दो बता रहे हैं। मौके पर आसपास के लोगों का कहना है किबदमाशों ने यहां एटीएम में कैश भरने आयी वैन में लूट की और विरोध करने पर गार्ड को गोली मारी। पब्लिक पीछे भागी तो बदमाशो ने कुछ नोट की गड्डी सड़क पर फेंक दी,लोग इन्हें उठाने में लग गए और बदमाश भागने में कामयाब हो गए। बहरहाल घटना को लेकर विस्तृत और अधिकृत विवरण अभी नही मिल पाया है,पर दिनदहाड़े व्यस्तम क्षेत्र में हुई घटना से शहर में सनसनी फैली है। लूटी गई रकम 2500000 बताई जा रही है।भागते बदमाशों की पिस्टल की मैगजीनमौके पर गिर जाने की जानकारी मिली है। बताया गया हैकि उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बदमाशों के स्पलेंडर बाइक पर सवार होने की बात भी बताई जा रही है। गोली लगने से घायल गार्ड शकील अहमदनिवासी ढंढेरा की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रहीहै।

Post A Comment: