मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में एथलीट गरिमा जोशी ने भेंट की. मुख्यमंत्री ने गरिमा जोशी को 27 मई, 2018 को बेंगलोर में आयोजित होने वाली 10 किलोमीटर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 25 हज़ार रुपये देने की घोषणा की और गरिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि वह अपने खेल प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करेंगी तथा प्रदेश की बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगीं.
इस रेस में देश भर के प्रतियोगी शामिल होंगे और शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले धावक एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई करेंगे. अल्मोड़ा की 19 वर्षीय धावक गरिमा ने ज़ोन स्तर पर देहरादून में 800 मीटर दौड़ में रजत और 1500 तथा 3000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक राज्यों में लोंग रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है.
मुख्यमंत्री ने कुलगाम, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में घायल हुए देहरादून निवासी भारतीय सेना के नायक दीपक कुमार नैनवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.
शुक्रवार को ही उन्होंने दिल्ली के धौलाकुआं स्थित आरआर अस्पताल में भर्ती नायक दीपक नैनवाल के पिता चक्रधर प्रसाद नैनवाल से फ़ोन पर बात कर दीपक के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की.


Post A Comment: