उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में चांगसील ट्रैक पर 11 अप्रैल को हुई भारी बर्फ़बारी में फंसे यूथ हॉस्टल एसोसिएशन इंडिया के ट्रैकिंग दल के सभी सदस्यों को निकाल लिया गया है. 29 सदस्सीय इस दल के दो सदस्यों की भीषण ठंड की वजह से मौत हो गई. तीन लोगों को दस दिन बाद आज निकाला जा सका. एसडीआरएफ़ की टीम 24 सदस्यों को पहले ही रेस्क्यू कर चुकी थी.

चांगसील गया यह ट्रैकिंग दल खराब मौसम का शिकार हो गया था. ट्रैकिंग दल में एक व्यक्ति घायल भी हो गया था जिसे एयरलिफ़्ट किया गया है बाकी लोग सड़क मार्ग से ही लौट रहे हैं.

न्यूज़ 18 को कुछ वीडियो इस ट्रैकिंग दल के सदस्यों ने भेजे जो इस त्रासदी से पहले के हैं. तीन अप्रैल को जब दल के सदस्यों ने ट्रैक पर चढ़ना शुरू किया तब उन्होंने पहला वीडियो भेजा था और 11 अप्रैल को जब चांगसील बुग्याल में पहुंचने के बाद भी उन्होंने वीडियो भेजे थे.

11 तारीख को मौसम खराब हो गया और भीषण बर्फवारी शुरू हो गई और कुछ ही देर में ट्रैकर्स को समझ आ गया कि वह ख़राब मौसम में फंस चुके हैं. मौसम ख़राब होने की वजह से बचाव कार्य भी तेज़ी से नहीं चला जा सके.

29 सदस्सीय इस दल का दो दिन बाद आज पूरी तरह रेस्क्यू किया जा सका इससे पहले भीषण ठंड के चलते दो ट्रैकर्स की मौत हो चुकी थी.

Post A Comment: