एक अप्रैल यानि रविवार से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है और बिजली-पानी की नई लागू हो गई है. बिजली की दरों में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने औसतन 1.37 फीसद की कमी की है. वहीं पानी की दरों में इजाफा भी हुआ है. पानी के बिल में 9 और 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है. इसमें अल्प आय वर्ग और उच्च आय वर्ग की दो श्रेणी हैं. जल संस्थान के महाप्रबंधक एसके गुप्ता की माने तो एक अक्टूबर 2013 के सापेक्ष ये बढ़ोत्तरी हुई है.

नगर क्षेत्र में 360 से 2000 रुपए वार्षिक भवन कर देने वाले अल्प आय वर्ग में है और दो हजार से ज्यादा कर भुगतान करने वाले उच्च वर्ग श्रेणी में है. जबकि ग्रामीम क्षेत्रों में पानी के दो कनेक्शन लेने वाले अल्प आय वर्ग में है. अल्प आय वर्ग में 9 और उच्च आय वर्ग में 11 फीसद बढ़ोत्तरी लागू होगी. वहीं सिर्फ घरेलू श्रेणी में 200 यूनिट से अधिक खपत करने पर तीन से 7 पैसे प्रति यूनिट अधिक देने होंगे.

घरेलु गैस हुई 35 रुपये सस्ती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट आई है. जिसके बाद तेल कंपनियों की तरफ से एलपीजी घरेलु गैस सिलेंडर के दामों में 35 से 36 रुपये और कॉमर्सियल सिलेंडर 50 रुपये सस्ती कर दी गई हैं. उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है. रविवार 1 अप्रैल से नए दाम पर आपको सिलेंडर मिलेगा.

देहरादून में सिलेंडर की पहले कीमत 702 रुपये थी रविवार से सिलेंडर 667 रुपये में मिलेगा. हरिद्वार में 702 रुपये का सिलेंडर 666 में मिलेगा वहीं रुड़की में 703 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 667 रुपये में मिलेगा और पौड़ी में 717 रुपेय में मिलने वाला सिलेंडर आज से 682 रुपये में मिलेगा.

Post A Comment: