जोधपुर: काला हिरण शिकार मामलें में गुरूवार से सजा काट करे सलमान खान को जमानत मिल गयी है। सेशन कोर्ट के जज रविन्द्र कुमार जोशी ने कार्यमुक्त होने से पूर्व केस की सुनवाई करते हुए सलमान खान कीजमानत अर्ज़ी को मंजूर कर लिया है। गौरतलब है कि सलमान की जमानत अर्ज़ी पर कल ही सुनवाई पूरी हो गयी थी और जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि आज सुबह जजों के तबादलें के बाद ये खबर सामने आ रही थी कि सलमान की जमानत टल सकती है लेकिनसेशन कोर्ट जज रविन्द्र कुमार जोशी कोर्ट पहुंच गये थे। जहां उन्हें सीजीएम देव कुमार खत्री से भी परामर्श किया और उसके बाद सुनवाई प्रराम्भ हुई।सुनावाई के दौरान सलमान खान के वकील महेश बोहरा ने बहस के दौरान अपना पक्ष रखा और कहा कि सलमान निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि आम्र्स एक्ट में भी वो निर्दोष साबित हुए थे। उन्होंने गवाह पर भी सवाल उठाये और कहा कि अंधेरा होने के बाद उन्होंने सलमान को कैसे पहचाना। उन्होंने ये भी कहा कि सलमान को संदेह का लाभ मिलनाचाहिए, उन्होंने समाज के लिए बहुत कार्य किया है। वहीं बिश्नोई समाज के वकील ने जज से जमानत न देने की अपील की थी। बहस करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले केस में कोई आई विटनेस नहीं था लेकिन इस केस में आईविट नेस हैं। जज ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
काले हिरण के शिकार में सजा मिलने के बाद सलमान खान को 48 घंटे बाद मिली जमानत

Post A Comment: