सहसपुर। सहसपुर पुलिस ने एक लाख की 33 पेटी शराब बरामद की जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
      कल देर रात्रि में थाना सहसपुर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं आदि के संबंध में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि मुखबिर की सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ लोग सभावाला रोड सहसपुर में एकांत में बने एक घर मे अवैध रूप से शराब की सप्लाई कर रहे है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में थाना सहसपुर पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश दी गई तो कुछ लोग अवैध शराब की सप्लाई करते हुए पाये गए जो पुलिस को देखकर मौके से जंगल एवम अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । जब मकान की तलाशी पर मकान से 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसको कब्जे पुलिस लेकर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम अभियोग दर्ज किया गया । अभियुक्तों कि तलाश जारी है।
पुलिस ने मकडोवेल्स व्हिसकी की 21  पेटी व  ओल्ड मोंक रम की 12 पेटी बरामद की। जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।

Post A Comment: