नरेंद्रनगर। वर्ष 2022 तक किसानों की आयु दोगुनी करने के उद्देश्य से सहकारिता और कृषि कल्याण योजना के अंतर्गत नरेंद्रनगर विधानसभा की 12 बहुउद्देशीय समितियों के 534 ग्रामीण काश्तकारों को दो करोड़ 78 लाख रूपए के ऋण के चेक वितरित किए गए। प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और उच्च शिक्षा व सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने लाभार्थियों को चेक दिए।
सोमवार को नरेंद्रनगर के झंडा मैदान में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री उनियाल और रावत ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश सभी 667 न्याय पंचायतों में किसान यंत्र बैंक खोलने जा रही है। प्रथम चरण में 300 न्या पंचायतों में किसान यंत्र बैंक खोले जाएंगे। यहां पर कृषि यंत्रों की सुविधा दी जाएगी। पहाडों में कृषि के प्रोत्साहन के लिए चकबंदी होनी जरूरी हैं। चकबंदी के माध्यम से जहां किसानों के समय की बचत होगी, वहीं खेती करने में भी आसानी होगी। सरकार सभी 95 ब्लॉक में एक-एक मॉडल विलेज बनाएगी। इसमें कृषि, पशुपालन, उद्यान, रेशम, मौन पालन, जडी-बूटी के अलावा बकरी पालन, कृषि से जुडे अन्य व्यवसायों को प्रोत्साहन दिया जाएगाी। काश्तकारों को ऐसी फसल के उत्पादन को बढ़ावा देना चाहिए जिसे जंगली जानवर नुकसान न पहुंचाए। कृषि विभाग दैवीय आपदा से फसल क्षति बीमा के मानक तहसील के स्थान पर न्याय पंचायत स्तर पर निर्धारित किए हैं औलावृष्टि से होने वाले नुकसान के लिए मंडी परिषद की ओर से 1० हजार रु० प्रति एकड़ क्षति मुआवजा दिया जाएगा। कृषि क्षेत्र में 5० एकड़ भूमि का क्लस्टर बनाएंगे। जंगली जानवरों को खेतों से दूर रखने के लिए वन विभाग दो लाख से अधिक फलदार पौधे रोपेगा। सहकारित डा. रावत ने कहा कि अब तक सहकारिता के माध्यम से जिले में 4300 से अधिक काश्तकारों को दो प्रतिशत ब्याज पर तीन साल के लिए एक-एक लाख की धनराशि दी जा चुकी है। कहा कि जो धनराशि जिस कार्य के लिए दी जा रही है उसका सदुपयोग किया जाए। सकरार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। सहकारिता के क्षेत्र में पांच सचिवों के प्रति कार्यवाही की जा गई है। प्रत्येक जिले की 20-20 कृषि से जुडी समितियों की प्रगति की जांच कराई जाएगी। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी ज्ञान सिंह नेगी, उत्तराखंड सहकारी समिति संघ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा, नगर पलिकाध्यक्ष मुनिकीरेती शिवमूर्ति कंडवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, उप निबंधक आनंद शुक्ला, एसडीएम लक्ष्मीराज चैहान, वीडीओ विम्मी जोशी, जीएम डीसीबी मुकेश माहेश्वरी, महामंत्री भाजपा दिनेश डोभाल, गजेंद्र खाती, रेखा राणा आदि मौजूद रहे।


Post A Comment: