ऋषिकेश,16अप्रैल। मुनि की रेती थाना अंतर्गत खारा स्रोत मैं पुलिस की मिलीभगत के चलते एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाते की जा रही अवैध पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों ने रोज व्याप्त है। स्थानीय नागरिक रामकिशन का कहना है कि पार्किंग के कारण वाहन चालक गाड़ियों को जहां पार्किंग करते हैं वही गाड़ियों की धुलाई के कारण गंदा पानी गंगा जी में जा रहा है। इसके कारण गंगा जल आचमन करने योग्य भी नहीं रह गया है। नगरपालिका के अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल का कहना है कि जो लोग इस प्रकार से अवैध पार्किंग करवा रहे हैं। उन्हें तत्काल हटाए जाने की चेतावनी दी गई है। परंतु उसके बावजूद भी यदि कोई पार्किंग करेगा उसके खिलाफ पालिका की ओर से कार्रवाई की जाएगी। वही नगर पालिका मुनि की रेती के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी का कहना है कि उनके द्वारा क्षेत्र में कार पार्किंग का ठेका दिया गया है लेकिन जो लोग लोग खारा स्रोत पुल के दोनों ओर पार्किंग कर रहे हैं। वह पूरी तरह से अवैधानिक है इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post A Comment: