ऋषिकेश। ऋषिकेश गंगोत्री मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज डूंडा के निकट बीआरओ का एक ट्रक के खाई में गिर जाने के करण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक में कुल 9 लोग सवार थे प्राप्त समाचार के अनुसार ट्रक नंबर 0 86/19570/14422 बीसीसी रविवार की सुबह 8.30 बजे ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहा था कि अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दिनेश लाल पुत्र शंकरलाल 25 वर्ष ग्राम देवला पट्टी बलशाली की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उसमें सवार राजू कुमार पुत्र लक्ष्मण कुमार मांझी निवासी सजरा जिला दुमका झारखंड जितेंद्र कुमार पुत्र सुनील कुमार मंडल 23 वर्ष निवासी काला डूंगरिया जिला दुमका झारखंड ,रणजीत सिंह रामदेव कांडी उम्र 19 वर्ष निवासी मधुबन गेहुआ जिला देवघर झारखंड, मिथुन पुत्र सुखदेव निवासी दुमका जिला देवघर झारखंड, विनोद कुमार पुत्र श्रवण लाल निवासी देवला बंदर कोर्ट उम्र 31 वर्ष तहसील गोंडा जिला उत्तरकाशी, प्रदीप कांडी पुत्र मंगल पांडे उम्र 25 साल निवासी संथाली जिला देवघर झारखंड, सिकंदर उम्र 25 साल निवासी देवघर झारखंड धर्मेंद्र कुमार पुत्र भरत लाल उम्र 32 साल निवासी देवला पट्टी बरसाली तहसील गोंडा जिला उत्तरकाशी, घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डूंडा में उपचार हेतु भर्ती कराया है।

Post A Comment: