देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश व केंद्र की सरकार को मंहगाई ओर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में मंहगाई आसमान छू रही है। गरीब को दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भारी हो रहा है। प्रीतम ने कहा कि सरकार ने रोजी रोटी के सभी दरवाज़े बंद कर दिये हैं। रोजगार न मिलने से बेरोजगारी को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दलितों की भारत बंद के दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज चार्ज कर अत्याचार किया है। 

Post A Comment: