ऋषिकेश 27 अप्रैल। इनरव्हील क्लब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को बढ़ाते हुए ऋषिकेश तीर्थनगरी के दुकानदारों को डस्टबिन पुलिसकर्मियों को पानी की बोतल व मास्क का वितरण किया । शुक्रवार की शाम को इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की क्लब द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहे हैं यह अभियान लोगों को जागरुक किए जाने के उद्देश्य से किया जा रहा है क्योंकि गंदगी के कारण अनेकों बीमारियों का जन्म होता है यदि सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और गंदगी को खुले स्थान पर न फेंककर डस्टबिन के माध्यम से सुनिश्चित स्थान पर जमा करेंगे ।तो किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं हो सकती यह इनरव्हील क्लब द्वारा यह डस्टबिन विधानसभा अध्यक्ष की विधायक निधि से वर्ष 2017-18 में नगर निगम ऋषिकेश के व्यवसायिक प्रतिष्ठानोंं को क्रय करके वितरित किए गए इस अवसर पर रितु अग्रवाल , रश्मि अग्रवाल, रीना शर्मा ,मंजू गुप्ता, वीना शर्मा, स्नेह शर्मा, सरोज डिमरी ,दर्शनी नौटियाल आदि उपस्थित थी।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
सफाई अभियान
स्वास्थ्य
इनरव्हील क्लब ऋषिकेश ने पुलिस को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया


Post A Comment: