ऋषिकेश। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला पर्यवेक्षक पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड जी व पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल के कार्यकर्ताओं की नब्ज़ टटोली व सभी से एक एक करके बात की कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने की।  तिलकराज बेहड ने कहा कि हम सभी को एक जुट होकर आगामी चुनाव में जीत हासिल करनी है और अनुशासन को बनाये रखना है ताकि इस जुमले बाज़ सरकार को चुनाव में मुँह तोड़ जवाब दिया जाये और ये चुनाव २०१९ के लोकसभा चुनाव की रियर्सल है इसकी जीत से हम २०१९ में फतेह हाशिल करेंगे ।
संजय पालीवाल जी ने कहा कि सभी वरिष्ठ लोग एकमत होकर वार्ड स्तर व मेयर पर एक राय बना लें तो उचित होगा और अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की  जायेगी जो भी  पार्टी के विरुध्द काम करेगा उसे हमेशा के लिये बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा,पालीवाल ने कहा कि कल से सभी प्रत्याशी नगर कांग्रेस कार्यालय में अपने आवेदन जमा करा सकते हैं और दावेदार कांग्रेस पार्टी का  सदस्य होना अनिवार्य है ।
 ज़िलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने कहा कि मेयर पद पर और विभिन्न वार्डों पर पार्षद पदों लगभग 180  लोगों ने दावेदारी की शीघ्र ही आरक्षण की स्तिथि तय होने पर मेयर के उम्मीदवारों पर विचार विमर्श किया जायेगा ।
नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत व शिवमोहन मिश्र ने कहा कि निष्ठावान  कार्यकर्ता को ही टिकट दिया और प्रत्याशी सर्व सम्मति से तय किया जायेगा और इसके लिये वरिष्ठ कांग्रेस जनों की समिति बनायी जायेगी ।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत,शिवमोहन मिश्र,राजेश व्यास,जसपाल जाटव,हर्षवर्धन शर्मा,वेदप्रकाश शर्मा,मुमताज़ हाशिम,विमला रावत,राजेन्द्र तिवारी,चन्दन सिंह पंवार,उमा देवी,मधु जोशी,सावित्री देवी,चन्द्रकान्ता जोशी,राधा रमोला,संजय गुप्ता,प्यारे लाल जुगरान,रवीन्द्र विरला,प्रिंस सक्सेना,सतीश शर्मा,संजय शर्मा,योगेश शर्ना,किशोर गौड़,मनोज गुसाँई,गुरविन्द्र गुर्री,अभिनव मलिक,जितेन्द्र पाल पाठी,प्रदीप जैन,जगजीत सिंह,गौरव राणा,सुधीर राय,मनीष शर्मा,राजेश शाह,मोहित,मुकेश जाटव,देवेन्द्र प्रजापति,मनोज प्रसाद,ममता देवी,उत्तम दास,मधु मिश्रा,कमल बनर्जी,प्राशु बनर्जी,श्याम शर्मा,सुमित त्यागी,गौतम नौटियाल,अमित पाल,ऋषभ शर्मा,राजकुमार तलवार,सनत शास्त्री,आशु नेगी,ज्ञायानेश मिश्रा,जय सिंह राणा,सरोज देवराडी,जयपाल,बरकत खान,अर्जुन धीमान,श्यामलाल,अब्दुल रहमान आदि  मौजूद थे ।

Post A Comment: