ऋषिकेश, 3 अप्रैल। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज आज परमार्थ निकेतन से किशनगंज, बिहार के लिये रवाना हुये। बागडोगरा हवाई अड्डे पर स्वामी महाराज का भव्य स्वागत हुआ। वहां भारी संख्या में उपस्थित मुस्लिम धर्मगुरूओं एवं मौलानाओं का अभिनन्दन स्वीकार करते हुये स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा, ’हम सभी एक है एक वतन के लिये है, जियेंगे वतन के लिये और मरेगे वतन के लिये । हम सभी अपनी अपनी भक्ति करते रहे परन्तु राष्ट्र भक्ति सबसे पहले होगी क्योंकि राष्ट्र है तो हम है; हमारी पहचान है और हमारा स्वाभिमान है।
 बागडोगरा हवाई अड्डे पर स्वामी  महाराज का स्वागत करते हुये मुस्लिम धर्मगुरूओं ने कहा, ’अमन और एकता के लिये कार्य करने का प्रेरणास्रोत है स्वामी जी महाराज। स्वामी जी के सन्देशों एवं कार्यो से हम सभी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होने कहा कि आप उदाहरण है हम सभी के लिये । हम सभी अपने राष्ट्र की एकता के लिये मिलकर कार्य करेंगे।’
 किशनगंज, बिहार में आयोजित कार्यक्रम में कल स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज में अमन, एकता, सद्भाव, स्वच्छता और समरसता का सन्देश प्रेषित करेंगे।

Post A Comment: