बस अड्डे के दुकानदारों ने गढ़वाल कमिश्नर के नाम उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

ऋषिकेश,20अप्रैल  यात्रा बस स्टैंड के सभी दुकानदारों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर को एक ज्ञापन देकर ऑटो चालकों द्वारा बस अड्डे पर किए गए अतिक्रमण व यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर ज्ञापन दिया ज्ञापन में कहा गया कि यात्रा बस स्टैंड कंपाउंड में आने जाने वाली बसों में आने वाले यात्रियों के साथ आए दिन कुछ न कुछ विवाद होता रहता है जिसका कारण ऑटो  चालको का अपना कोई स्टैंड का ना होना है। यह लोग अपने ऑटो को सड़क पर ही दुकानों के आगे खड़े रखते हैं जिससे आने जाने वाली बसों को भी परेशानियों से जूझना पड़ता है उन्होंने कहा कि और यह चालक जबरन यात्रियों को अपने साथ होटल में ले जाने राफ्टिग करवाने के लिए बुकिंग के  लिए भी दबाव डालते हैं यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ज्ञापन देने वालों में लोकेश तायल, सुरेंद्र सिंह ललित सक्सेना, रवि चौधरी, रविंद्र बिष्ट शहीद अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post A Comment: