ऋषिकेश,11अप्रैल। गत 21 जनवरी को एम्स में एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की छात्रा पर नगर के एक व्यापारी को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल किए जाने को लेकर नगर के तमाम व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
व्यपारियों ने बुधवार को कोतवाली का घेराव कर एम्स की छात्रा के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।नगर उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा घेराव के उपरांत व्यापारियों ने बताया कि 21 जनवरी को एक युवती जो अपने आप को एम्स में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा बता कर रेलवे रोड पर स्थित मेगा मार्ट में आई और उसने वहां से कुछ घरेलू उपयोगी सामान खरीदा ,कैस न होने की वजह से उसने कार्ड चैक करने की बात की। जिस पर दुकानदार ने मशीन में कार्ड स्वैप किया इंटरनेट की समस्या होने के चलते कार्ड को कर्मचारी द्वारा  स्वैप किया गया। लेकिन एक बार का स्वैप  हो गया था और वह पैसा दुकानदार के खाते में नहीं गया जिस पर कर्मचारियों द्वारा  उसको उसी समय बता दिया गया था। लेकिन यह पैसा खाते में वापस नहीं आया बैंक से संपर्क करने पर वह संतुष्ट हो कर चली गई उसके बाद 19 मार्च 2018 को वही लड़की ऑनलाइन नाम राधिका ने उनके स्टाफ से काफी बदसलूकी करते हुए उन्हें धमकाया जिन्होंने लड़की को बताया कि उनकी समस्या का समाधान बैंक ठीक कर सकता है परंतु वह नहीं मानी और दुकान के कर्मचारियों को धमका कर जेल भेजने की धमकी देते हुए चली गई जिसके बाद वह लड़की और उसके साथी इंटरनेट के माध्यम से उनके दुकान के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगे और उनकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचा रहे हैं जिससे दुकानदार की मानहानि हो रही थी इसी बीच एम्स के 3 छात्र भी उनकी दुकान पर आए और कैश काउंटर पर पहुंचकर उसे गाली गलौज करने लगे और भुगतने की धमकी भी दे डाली जिससे वह काफी भयभीत है यह सारी घटना दुकान के सीसी कैमरे में कैद हो गई है जिसकी सूचना पुलिस को 25 मार्च को दी गई परंतु अभी तक कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई जिससे दुकान के स्वामी काफी अपने आप को भयभीत महसूस कर रहे हैं इसी को लेकर आज नगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है जिसमें सरवन जैन अजय गुप्ता, नरेश अग्रवाल, जयदत्त शर्मा, प्रदीप कोहली, संजीव कुकरेजा सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

Post A Comment: