भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई संपन्न -पास्को कानून महिलाओं के हित में - नीलम सहगल
ऋषिकेश,28अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाले अत्याचार को लेकर कानून में किए गए संशोधन तथा कुकर्म करने वाले दुराचारियों पर  पास्को कानून लगाए जाने को महिलाओं के हीत मे बताया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में शनिवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता ममगाई की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री मंजू बलोदी के संचालन में आयोजित बैठक में प्रदेश की अध्यक्ष नीलम सहगल ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान के लिए कानूनों में संशोधन कर महिला सशक्तिकरण का कार्य कर रहे हैं जिससे महिलाओं को जहा स्वच्छंदता मिलेगी वहीं इस कानून के बनने के बाद महिलाओं पर होने वाले अत्याचार से भी निजात मिल सकेगी उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति हमेशा जागरुक रहने की आवश्यकता है श्रीमती सहगल का कहना था कि आज केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण के तहत कई योजनाएं भी प्रारंभ किए जिसके चलते उत्तराखंड सरकार में भी भाजपा सरकार महिलाओं को उनके अधिकारों को दिए जाने के लिए कार्य कर रही है बैठक में कुसुम कंडवाल, सरोज डिमरी ,सीमा शर्मा ,अनिता बहल, कविता शाह, रीना शर्मा ,मूंगा देवी, दर्शनी देवी, रजनी देवी ,गुड्डी कलूडा, कलावती सहित काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

Post A Comment: