ऋषिकेश ,28अप्रैल ।कोतवाली पुलिस ने नोकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का परदाफाश किया है।इस मामले मे पुलिस ने दिल्ली से तीन शातिर जालसाजों को दो मोबाईल और एक लैपटॉप सहित गिरफ्तार किया है।उनके कब्जे से पुलिस को कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विस्थापित कालौनी निवासी वंदना रतूड़ी ने कोतवाली मे सूचना देते हुए बताया था कि विगत 10 जुलाई को एक वेबसाईट पर उसने कृषि सेवा केन्द्र में जॉब के लिये आवेदन किया था, जिसके कुछ दिन बाद उनके द्वारा मुझे अलग अलग मोबाईल नम्बरों से कॉल किया गया व मेरा टेलीफोनिक इन्टरव्यू लिया गया ।इसमे बताया गया कि आपका कृषि सेवा केन्द्र में चयन हो गया है, जिसका ज्वाईनिंग लेटर हम आपको आपकी ई-मेल में भेज देगें तथा इन्होने लेपटॉप देने के नाम पर 16,500 रूपये बतौर सिक्योरिटी खाते में जमा कराने हेतु कहा गया, जिसके ऐवज में मैने उनके द्वारा दिये गये खाते पर उपरोक्त धनराशि जमा करा दी गयी। जब इन्होने मुझे ज्वाईनिंग लेटर नही भेजा और धनराशि की मांग की तब मुझे शक हुआ कि इन्होने मेरे साथ धोखाधड़ी कर मुझसे रूपये ठग लिये हैं। वादिनी की सूचना पर थाना ऋषिकेश पर अज्ञांत अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 441/17, धारा 420 भादवि व 66 डी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया था।इस मामले के सामने आने के बाद हरकत मे आये पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को दबोचने के लिए कारवाई शुरू कर दी।
अज्ञांत मोबाईल नम्बरों की जानकारी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद की पुलिस कप्तान ने पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। संदिग्ध मोबाईल नम्बरों की कॉल डिटेल व बैंक खातों का विशलेषण किया गया, जिसके आधार पर संदिग्धों का कॉल सेन्टर टाईप आफिस लक्ष्मीनगर व ललिता पार्क दिल्ली में होना पाया गया। 26 अप्रेल को पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लक्ष्मीनगर व ललिता पार्क दिल्ली रवाना हुई तथा संदिग्ध स्थान पर जानकारी हेतु मुखबिर को लगाया गया। मुखबिर ने बताया कि ललिता पार्क स्थित एक बिल्डिंग के पांचवे तल पर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन लड़को ने एक कार्यालय खोल रखा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बताये फ्लैट पर दबिश दी गयी तो वहां पर तीन लड़के बैठे थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गये। पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ की गयी तो इन्होने बताया कि हमारे द्वारा कृषि सेवा केन्द्र में नौकरी लगाने के नाम पर लोगो से सिक्यारिटी के नाम पर 1100 रूपये से 30 हजार रूपये तक फर्जी खातो में जमा कराये जाते हैं। ठगी का शिकार होने वाले कुछ दिन तक फोन करते रहते हैं परन्तु हम लोग रूपये वापस नही करते हैं। हमारे पास सिम कार्ड व बैंक खाते फर्जी होते हैं, जिस कारण कोई हमे पकड़ नही सकता है। अभियुक्तगण के पास से जो मोबाईल फोन सिम मिले उनसे ही इनके द्वारा वादिनी वन्दना को फोन कर ठगा गया था। अभियुक्तो की पहचान सादाब मलिक पुत्र नौशाद मलिक निवासी हिण्डन विहार कालौनी गाजियाबाद, नितिन वर्मा पुत्र रंजन कुमार वर्मा हाल निवासी गीता कालौनी नई.दिल्ली, मनीष कमलेश उर्फ कुमद राजन कमलेश पुत्र कमलेश्वर प्रसाद नि0 ग्राम जमालपुर थाना ईस्ट कालोनी जिला मुंगेर बिहार हाल किरायेदार कोण्डली थाना न्यू अशोकनगर दिल्ली के रूप मे हुई है।

Post A Comment: