ऋषिकेश,16अप्रैल शासनादेश का उल्लंघन करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ आज से उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष मौसम ने सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज दोपहर महा संघ से जुड़े लोग गुमानीवाला स्थित नगर के प्रमुख स्कूल में पहुंचे और बोर्ड इग्जाम मे लगी धारा 144  को ध्यान मे रखते हुए स्कूल से कुछ दूरी पर 2 घंटे का सांकेतिक धरना दिया। धरना स्थल पर बेठक को संबोधित करते हुए महा संघ के संयोजक रवि जैन ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा शिक्षा की लूट पर नकेल कसने के लिए शासनादेश जारी किए जाने के बावजूद शहर के कुछ स्कूलों में  एडमिशन फीस का नाम बदलकर एनुअल चार्ज कर दिया गया है ।कंप्यूटर की फीस अलग से अभिभावकों से वसूली जा रही है। इसके अलावा मैगजीन चार्ज तथा पब्लिकेशन चार्जेस के रूप में और पीरियोडिक चार्ज के रूप में अनाप-शनाप काँशन मनी को  की मांग अभिभावको से की जा रही है। बच्चों पर स्कूल स्कूल  संचालकों द्वारा अनुचित दबाव बनाकर शुल्क जमा करने के लिए कहां जा रहा है ।अभिभावकों को भी उनके बच्चों के भविष्य को लेकर अप्रत्यक्ष रुप से डराया जा रहा है। जो कि छात्र -छात्राओं के मानव अधिकार का सीधा-सीधा उल्लंघन है । उन्होंने कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर चल रहे अंग्रेजी माध्यम के स्कूल संचालकों पर शासनादेश का उल्लंघन करने के साथ-साथ छात्रों एवं उनके अभिभावकों का मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया ।कहां की ,प्रशासनिक तंत्र एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों द्वारा शिक्षा माफियाओं से मिलीभगत की भी जानकारी संज्ञान में आ रही है ।ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया जायेगा।इस दौरान उन्होंने प्रदेश के शिक्षा मंत्री  से कॉशन मनी की लोटाये जाने  एवं प्रदेश में तत्काल  प्रभाव से फीस एक्ट लागू करने की मांग भी की ।धरना देने वालों में मैती संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी,  राजकुमार अग्रवाल,हरिराम वर्मा ,सैय्यद मुमताज हाशिम, दीनदयाल राजभर ,राजीव चौधरी, राजेश व्यास ,दीपक गुप्ता ,दिनेश गुसाईं ,विनोद पोखरियाल ,राजकुमार वर्मा ,देवेंद्र दत्त बेलवाल, दलवीर सिंह, प्रमोद पोखरियाल ,कोमल सिंह नेगी, कमला नेगी ,नरेंद्र बेलवाल आदि शामिल थे।

Post A Comment: