मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने चार धाम यात्रा की पूरी तैयारी कर ली है. सभी जिलाधिकारियों से व्यवस्था के संबध में बात हो गई है. सबंधित विभागों के साथ बैठक हो चुकी है. देश विदेश के पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार है.

मसूरी में सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कोई भी अस्पताल ऐसा नहीं है जहां डॉक्टर न हो. सभी अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती हो चुकी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कई तरह की सुविधाएं हैं इसलिए किसी तरह की कोई स्वास्थ्य असुविधा नहीं होगी. सरकार पहले से बेहतर सुविधाएं इस बार सरकार देने जा रही है.

मुख्यमंत्रीने बताया कि मसूरी में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए भाउवाला से ढूंगा मार्ग की स्वीकृति सरकार ने दे दी है. सीएम ने कहा कि पार्किंग, पेयजल की समस्या का जल्द समाधान होगा. सीएम ने कहा नमामि गंगे के तहत 2020 तक कोई भी गंदा नाला गंगा में नही गिरेगा.

Post A Comment: