देहरादून। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडी मल्ली में तैनात प्रधानाध्यापिका ने बच्चों के साथ मारपीट की शिकायत मुख्यमंत्री एप पर प्राप्त हुई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस शिकायत पर जिलाध्किारी टिहरी से तत्काल कार्यवाही की अपेक्षा की गई। जिलाधिकारी टिहरी ने इस प्रकरण पर तहसीलदार नैनबाग को जांच कराने के आदेश दियेेे। तहसीलदार द्वारा इस प्रकरण की जांच की गयी।
जांच में पाया गया कि प्रधानाध्यापिका ने 16 अप्रैल को कक्षा तीन में अध्ययनरत बालक विकास रावत निवासी ग्राम कांडी तल्ली एवं मनीष निवासी ग्राम मेलगड की पठ्न-पाठ्न के दौरान पीठ एवं बाजू पर स्टील के फीटे मारे गए हैं। पीड़ित के पिता द्वारा अवगत कराया कि उन्होंने अपने पुत्र का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में किया गया है।
जाँच में घटना की सत्यता की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी टिहरी ने प्रधनाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडी मल्ली सीमा रानी वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश  जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) टिहरी गढ़वाल को दे दिए हैं।

Post A Comment: