केदारनाथ में मौसम ख़राब हो गया है. जिससे हैलिकॉप्टर दुर्घटना में घायल सदस्यों को बरेली पहुंचाने की कोशिश फ़िलहाल रोक दी गई हैं. दुर्घटना में घायल वायुसेना के सभी 6 सदस्य अब भी केदारनाथ में ही हैं.

आज सुबह केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण की सामाग्री लेकर जा रहा भारतीय वायुसेना का एमआई 17 हैलिकॉप्टर मंगलवार सुबह केदारनाथ धाम में लैंड करने से पहले क्रैश हो गया था. हैलिकॉप्टर में सवार पायलेट, को-पायलेट और चार क्रू मेम्बरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था.

इन सभी को वायुसेना के बेस कैम्प बरेली भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी कि केदारनाथ में मौसम ख़राब हो गया. उधर एयरफोर्स के उच्चाधिकारी गुप्तकाशी पहुंच गए हैं. चारधाम हैलिपैड पर सेना के दो हेलीकॉप्टर मौजूद हैं.


डीएम भी गुप्तकाशी में ही मौजूद हैं और हादसे को लेकर मन्त्रणा कर रहे हैं. मौसम खुलते ही केदारनाथ जाएंगे सेना के अधिकारी.

Post A Comment: