ऋषिकेश। नरेन्द्रनगर राजमहल  से श्री बदरीनाथ धाम जाने वाली  गाडू घड़ा ( तेल कलश )यात्रा  देर शाम राजमहल में पिरोये गये तिलों के तेल का कलश ,गाडू घड़ा लेकर श्री बदरीनाथ डिमरी केन्द्रीय धार्मिक पंचायत के प्रतिनिधि , श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के ऋषिकेश स्थित चेला चेतराम धर्मशाला पहुंचे।
 जिसके दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता प्रातः से ही लगा रहा। जहां गाडूघड़ा दोपहर  तक दर्शनार्थ रखा गया,शाम को गंगा आरती के पश्चात शत्रुघ्न मंदिर मुनकीरेती रात्रि विश्राम,9 अप्रैल को दोपहर में श्रीनगर प्रस्थान, रात्रि विश्राम मंदिर समिति के डालमिया  धर्मशाला में 10 अप्रैल दोपहर  को श्रीनगर से कर्ण प्रयाग श्री उमादेवी मंदिर हेतु प्रस्थान करेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पार्टी के उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल भारतीय जनता पार्टी अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पूर्व राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, श्री बद्रीनाथ डिमरी  केन्द्रीय पंचायत के अध्यक्ष पंचायत के अध्यक्ष राकेश डिमरी, सचिव राजेंद्र  डिमरी,उपाध्यक्ष श्री राम डिमरी, हरिश गौड,संजय डिमरी ,हरिश डिमरी बीडी सिह, मुख्य कार्यधिकारी ,, अनिल ध्यानी,सहित काफी संख्या मे उपस्थित लोगो ने गाडू घडी के दर्शन किए ।

Post A Comment: