नि शुल्क कैंसर, डाइबिटीज एवं स्वास्थ्य जाँच जागरूकता शिविर के दौरान कैंसर जाँच बस के माध्यम से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के मिशन कैंसर जागृति अभियान के तहत लगभग 900 लोगों ने जाँच का लाभ लिया तथा डॉक्टरों द्वारा नि शुल्क परामर्श प्राप्त किया ।
आयोजकों द्वारा बताया गया की केन्सर डिक्टेशन बस के अंदर भारत में पाए जाने वाले प्रमुख कैंसर हितों जाँच की सुविधा उपलब्ध है जैसे मैमोग्राफ़ी, डेंटल एंडोस्कोपी , इत्यादि ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कैम्प में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करना लायंस क्लब द्वारा जनता के हित में एक बेहतरीन शुरुआत है इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारे प्रदेश में अत्यधिक लोगों को लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय गोयल, लायंस क्लब, देहरादून के अध्यक्ष सुधीर मित्तल ,सचिव गोपाल कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय अधिकारी रजत अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल आशुतोष गोयल ,सोमनाथ त्यागी एवम् अन्य लोग उपस्थित थे।


Post A Comment: