हरिद्वार।सेल्फी का क्रेज इस कदर लोगों पर चढ़ा हुआ है कि लोग सेल्फी लेने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में उस समय देखने को मिला जबमंशा देवी मंदिरमें दर्शन को आये युवक पहाड़ से सेल्फी लेने के चक्कर में गहरी खाई में जा गिरा। गंभीर रुप सेघायल इस युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
सेल्फी किस कदर मौत का सामान बन गयी है इसका ताजा उदाहरण हरिद्वार के मंशा देवी मंदिर में उस समय देखनेको मिला जब एक युवक पहाड़ से सेल्फी लेने के चक्कर मेंगहरी खाई में जा गिरा।जानकाारी के अनुसार युवक हरिद्वार में मंशा देवी मंदिर दर्शन के लिए आया था। दर्शन के बाद वह मंदिर के पास ही वापसी के रास्ते में सेल्फी लेने के लिए एक बड़े से टिल्ले पर चढ़ गया। जैसे ही वह उस पर चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया और वह गहरीखाईं में जा गिरा। आने—जाने वाले भक्तों ने जब इस युवक के कहराने की आवाज सुनी तो देखा की युवक खाई में घायल पड़ा हैं। लोगों के पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बनी हुई हैं।सेल्फी डेंजर पॉइंट पहले ही है चिन्ह्तिउत्तराखंड पुलिस ने पहले ही उत्तराखंड में इस तरह की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सेल्फी डेंजर पॉंइट को चिन्ह्ति किया हुआ हैं। हालांकि उसके बाद भी इस तरह की घटना हो जाना युवाओं का सेल्फी के प्रति बढ़ते क्रेज और पागलपन का परिणाम ही हैं।

Post A Comment: