नई दिल्ली। 52 वर्षों के इतिहास में विश्व हिंदू परिषद का पहली बार अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के पद चुनाव कराया गया | विहिंप की नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को बड़ा झटका लगा है। उनके करीबी राघव रेड्डी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव हार गए हैं उन्हें कुल 60 वोट मिले है जबकि विष्णु सदाशिव कोकजे को 131 वोट मिले है| कोकजे नए कार्यकारणी अध्यक्ष होंगे। वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज भी रह चुके हैं।
विश्व हिंदू परिषद से प्रवीण तोगड़िया का दबदबा खत्म
विहिप के कुल 192 पदाधिकारी चुनाव में वोट डालने के लिए पात्र थे| चुनाव कराना तब जरूरी हो गया जब संगठन के सदस्यों के बीच नए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई इस चुनाव के बाद वीएचपी में कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का दबदबा ख़त्म हो गया है |

Post A Comment: