ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्नो लियोपर्ड कैम्प के पास प्रातः 4.24 बजे एक स्विफ्ट कार के खाई में गिरने से उसमें सवार जीआरपी देहरादून में तैनात सिपाही की मौत हो गयी जबकि उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज ऋषिकेश हॉस्पिटल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को प्रातः करीब 04.24 बजे एक स्विफ्ट कार सं UK07BY 3810 श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, जिसे अमित कोठियाल पुत्र दिनेश कोठियाल 33 वर्ष चला रहा था ,जो अचानक संतुलन खोने से स्नो लियोपर्ड कैम्प के सामने 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, बैठे 4 व्यक्ति घायल हो गए उक्त चारो घायलो को शिवपुरी पुलिस थाना मुनिकीरेती द्वारा तुरंत रेस्क्यू कर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश प्राइवेट वाहन से ईलाज हेतु भेजा गया,जहां पर कार चालक अमित कोठियाल को मृत घोषित किया। प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक उत्तराखंड पुलिस में जीआरपी देहरादून में सिपाही के पद पर कार्यरत था जिसको आज अवकाश से वापिस आना था। चारों व्यक्ति श्रीनगर से एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर देहरादून आ रहे थे। घायलों में दीपक रमोला पुत्र राजेन्द्र रमोला 34 वर्ष, आशुतोष भट्ट पुत्र जगतराम 32 वर्ष व मनोज रावत पुत्र श्याम सिंह 34 वर्ष सभी निवासीगण एमडीडीए कॉलोनी देहरादून शामिल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Post A Comment: