ऋषिकेश। उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस के लोकसभा महासचिव जगजीत सिंह जग्गी को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव मनोनीत करने उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उनका माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जगजीत सिंह एक युवा कर्मठ नेता हैं और उनकी पार्टी के प्रति कार्यनिष्ठा को देखते हुऐ उनको यह जिम्मेदारी मिली है उन्होंने कहा कि इस पर हम प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमरिन्दर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कपडी का आभार व्यक्त करते हैं। युंका विधानसभा अध्यक्ष मनोज त्यागी व युंका विधानसभा उपाध्यक्ष कपिल सचदेवा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापडी ने जगजीत सिंह जग्गी को प्रदेश सचिव नियुक्ति होने पर युवाओं में उर्जा का संचार हुआ है और एक अल्पसंख्यक व्यक्ति को सम्मान मिला है। कार्यक्रम में युंका विधानसभा अध्यक्ष मनोज त्यागी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अमरदीप सिंह,तनबीर सिंह,दीपक जैन, अब्दुल सिद्दिकी, सोनू जैन, अंकित गुप्ता, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अवनीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ कुमार,चन्द्र प्रकाश, गौरव राणा, सौरभ राणा, जयपाल बिट्टू, सुरेश कुमार, रवि चैहान आदि मौजूद थे
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
राजनीति
ऋषिकेश में जगजीत सिंह के युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर खुशी की लहर


Post A Comment: