ऋषिकेश 30 अप्रैल। ऋषिकेश से शिवपुरी राफ्टिंग के लिए जा रहे हैं एक वाहन के तपोवन में पलट जाने के परिणाम स्वरुप एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए ।जिसमें एक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की दोपहर 12:00 बजे दिल्ली व राजस्थान से ऋषिकेश ब्रहमपुरी में राफ्टिंग के लिए आए पर्यटको क एक वाहन उस समय तपोवन में पलट गया जब वह राग्फ्टिंग करने आए पर्यटकों को लेकर ब्रहमपुरी जा रहा था जिसमें सवार रमन पुत्र सुरेंद्र 24 वर्ष निवासी दिल्ली गणेश नगर दिल्ली शिवम उम्र 23 साल पुत्र महावीर इंदिरा विहार जयपुर, आयुष पालीवाल उम्र 23 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम निवासी भीलवाड़ा राजस्थान अनुभा उम्र 24 वर्ष पुत्री एससी बंसल नोएडा सेक्टर 62 दिल्ली घायल हो गए ।सभी घायल लोगों को राजकीय चिकित्सालय उपचारित लाया गया जहां वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार पंत ने बताया कि आपकी रमन की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया बाकी लोगों का उपचार राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में किया जा रहा है। वही घायल आयुष का कहना है कि वह दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 11 लोग थे। घायलों ने यह भी बताया कि जिस वाहन से वह जा रहे थे उसकी छत पर दो राफ्टे रखी थी और वाहन चालक तेजी से जा रहा था जिसके कारण वह पलट गया ।


Post A Comment: