ऋषिकेश,29अप्रैल । तीर्थ नगरी ऋषिकेश के वाल्मीकि नगर में रविवार की सुबह से ही नौजवानों में उस समय कोतूहल का माहौल बना था जब कबूतर पालक समिती द्वारा कबूतर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 10 कबूतर पालकों ने अपने कबूतरों को आसमान में उड़ाया। प्राप्त समाचार के अनुसार कबूतर पालक समिति बाल्मीकिनगर के तत्वाधान में आयोजित कबूतर प्रतियोगिता के दौरान 10 कबूतर पालकों ने रविवार की सुबह अपने अपने कबूतरों को आसमान में उड़ा या इस प्रतियोगिता को लेकर पिछले 15 दिनों से कबूतर बाज तैयारियां कर रहे थे कबूतर पालन समिति के संयोजक मनोज जाटव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले कबूतर पालक को ₹5000 का का नगद इनाम दिया जाएगा इस प्रतियोगिता में आकाश सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया।


Post A Comment: