ऋषिकेश,30अप्रैल ।वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन 13मई 18 को देहरादून रोड़ स्थित सनराईज वेडिंग प्वाइंट पर एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाएगा।यह निर्णय संगठन की कार्यकारिणी की अग्रवाल धर्मशाला रविवार को संपन्न बैठक में लिया गया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा.हरीश कुमार धींगड़ा ने एक संस्था के सहयोग से 13मई को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर लगाने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने विचारोपरांत स्वीकृति दे दी।
बैठक का संचालन करते हुए संगठन के महासचिव पी.डी.अग्रवाल ने पिछली कार्यवाही का वाचन कर उसे पुषटि के लिए कीर्यकारिणी के सम्मुख रखा जिसकी सदन ने सर्वसम्मति से पुष्टि की। महासचिव ने रानी पोखरी के सदस्य वरिष्ठ नागरिकों का रानीपोखरी ग्रांट में एक महिला शौचालय और यात्री शैड निर्माण की कार्यवाही हेतु लिखे पत्र को पढा.जिसपर तत्संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखने को महासचिव को अधिकृत किया गया।
संगठन के कोषाध्यक्ष बाबूराम अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि वे अपने खर्चे से संगठन का बोर्ड बना कर लगाएंगे,उन से प्रेरित हो कर राजकुमार तलवार,अजयगर्ग व कमल जैन ने भी अपने व्यय पर संगठन के बोर्ड बनाने की अनुमति मांगी ।

Post A Comment: