ऋषिकेश,30अप्रैल  संभागीय परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन कार्यालय से नगर में सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ संभागीय सहायक परिवहन अधिकारी अनीता चमोला ने हरी झंडी दिखाकर किया रविवार को ऋषिकेश हरिद्वार बायपास मार्ग पर स्थिति संभागीय परिवहन कार्यालय से सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान यह रैली आयोजित की गई थी जोकि नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर जाकर समाप्त हुई। संभागीय सहायक परिवहन अधिकारी अनीता चमोला ने बताया की यह सत्ता 23 अप्रैल सेेेे 30 अप्रैल   तक मनाया गया है  रैली के दौरान  सभी लोग हाथों में सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा के नारों से लिखी पट्टी का लिए हुए थे। इस रैली में अनीता चमोला ,कुलवंत सिंह सहित अन्य चालक-परिचालको के अलावा संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

Post A Comment: