ऋषिकेश। विधानसभा सभा अध्यक्ष के पुत्र की नियुक्ति का मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। रविवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश के देहरादून तिराहे पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंक।
उपनल के माध्यम से उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र की भर्ती जल संस्थान में अभियंता के पद पर किये जाने का मामला गर्माता जा रहा है, जिसके चलते आज एनएसयूआई ने राज्य सरकार पर बेरोजगारों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार राज्य में बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर अपने चेहतों की नियम विरुद्ध भर्तियां कर रही है जिसका प्रमाण आज विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र की भर्ती है जो जनता के सामने है, जबकि उपनल विभाग का गठन पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये किया गया था। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र की नियम विरुद्ध भर्ती राज्य के बेरोजगारों के भविष्य के साथ धोखा है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, शिवमोहन मिश्रा, सन्नी प्रजापति, जितेंद्र पाल पाठी, संजय गुप्ता, मधु जोशी, ऋषभ कुमार, जयपाल सिंह बिट्टू, आशु वर्मा, सोनू पांडये, सौरभ वर्मा, संजय प्रजापति, इमरान खान, प्रवीन गर्ग, हरिराम वर्मा, हेमराज पांडे, प्रशान्त कुमार, सुमित चौधरी, अजय दास, सागर नॉटियाल, अरविंद कुमार, गौतम नॉटियाल, उत्तम धीमान व सलीम खान आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Post A Comment: