ऋषिकेश। गंगा में राफ्टिंग कराने वाले लोगों की जान से खेल रहे हैं। रोक के बावजूद रात में राफ्टिंग की जा रही है। पूर्व में रात में राफ्टिंग के चलते कई की जान जा चुकी है लेकिन राफ्टर इससे भी सबक नहीं ले रहे हैं।
गंगा में सूरज छिपने के बाद राफ़्टिंग बंद है लेकिन लालच के चलते राफ़्टिंग करने वाले लोगों की जान जोखिम में डालकर अंधेरे में राफ्टिंग करा रहे है।
भारी लापरवाही के चलते अंधेरा होने पर गंगा की उफनती लहरों में रीवर राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों की जान जोखिम में बनती जा रही है। देर सायं अंधेरा घिरने तक गंगा की उफनती लहरों में करायी जा रही है बेखौफ रिवर राफ़्टिंग।
ऋषिकेश में जहाँ हजारों रिवर राफ़्टिंग के प्रेमी राफ़्टिंग का आनंद लेने के लिये पहुँच रहे है, वही पैसा कमाने की होड़ में राफ़्टिंग संचालक शासन व प्रशासन के नियमों को दरकिनार कर पर्यटकों की जान जोखिम में डालने से पीछे नही है। देखा जा रहा है कि देर सायं अंधेरा घिरने तक गंगा की उफनती लहरों में पर्यटकों को राफ़्टिंग करायी जा रही है, ऐसे में अंधेरा होने के चलते यदि कोई डूबने की अप्रिय घटना हो जाये तो डूबने वाले की जिंदगी बचा पाना मुश्किल साबित हो सकता है।वही अंधेरा होने के चलते रैस्क्यू दल की तैराक पुलिस व एसडीआरएफ के गोताखोरों के लिए पर्यटक को ढूंढना चुनौती बन सकता है। जबकि प्रशासन के नियमों के तहत गंगा में रिवर राफ्टिंग अंधेरा होने से पहले सम्पन्न करानी होती है। इसके बावजूद भी अंधेरे में गंगा की उफनती लहरों के बीच धडल्ले से रिवर राफ़्टिंग में मौत का खेल बेख़ौफ़ जारी है। 

Post A Comment: