ऋषिकेश। गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर ने 23 तारीख को प्रारंभ होने वाली सरकार की ओर से अधिकृत चारधाम यात्रा को लेकर सयुंक्त रोटेशन बस अड़्डे पर बसों में व्यवस्था को भी परखा तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बसों में डस्टबिन के साथ यात्रियों को होने वाली उल्टी के लिए भी व्यवस्था की जाए जिसके अंतर्गत गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर ने बसों में सफर करने वाले विकलांगों को व्हीलचेयर सहित स्वास्थ्य पानी सहित  अन्य   सुविधा मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सभी आवश्यक सुविधाओं को बसों में ही उपलब्ध करवाएं जिससे किसी को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसी के साथ में उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले यात्रियों को  मौसम के बारे में कोई जानकारी नहीं होती जिससे उन्हें सही दिशा निर्देश ऋषिकेश में ही देेे दिए जाएं । इस दौरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने सुविधाएं जुटाने के लिए 42000 के प्रस्ताव भी गढ़वाल कमिश्नर को दिए। इस अवसर पर एआरटीओ सुधांशु उप जिलाधिकारी हरि गिरि पर्यटन अधिकारी सहित सभी अधिकारी मौके पर मौजूद थे

Post A Comment: