इलाज के लिए एम्स के किया भर्ती
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लाॅक के उमड़ा ग्राम में चन्द्रप्रकाश पर कल भालू ने हमला कर दिया। जिसका उन्होंने जमकर मुकाबला किया। उनकी हिम्मत के चलते उनकी जान बच गयी। इन मुठभेड़ के कारण उनके चेहरे व शरीर पर गंभीर जख्म हो गये। उन्हें इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स के डाॅक्टरों का कहना है कि चोटे बहुत जादा हैं एक दो दिन में उनकी सर्जरी की जायेगी। उनकी हिम्मत को नमन कि वो भालू से अकेले भिड़ गये व लहूलुहान होने के बाद भी भालू का सामना किया, उनके जज्बें को सलाम। यमकेश्वर में ये पहली घटना नहीं है अभी कुछ दिन पहले ढोसण गांव में भी ऐसी ही घटना घटी थी। मगर वन विभाग ना जाने क्यों मौन है।

Post A Comment: