देहरादून।राजधानी देहरादून में खेले गए इस वीवीआईपी-वीआईपी मैच के चर्चे सोशल मीडिया में खूब हो रहे हैं। ‘‘भ्रष्टाचार एवं नशे के खिलाफ’’ संदेश को लेकर खेले गए इस मैच की तारीफ हो रही है, वहीं मैच में टीएसआर-11 की जीत पर सोशल मीडिया में कुछ चटपटे संदेश भी पड़ने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया में वरिष्ठ पत्रकार गजेन्द्र रावत का यह संदेश खूब ट्रोल कर रहा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि थाईलैंड की ऐतिहासिक यात्रा ने दिखाया जोश, हुवा तगड़ा असर! थाईलैंड से लौटते ही टीएसआर-11 ने एमएलए इलेवन को हरा कर साबित कर दिया है कि थाईलैंड की यात्रा कितनी रोमांचक जोशिली थी। मुख्यमंत्री, ओएसडी, सलाहकार एक तरफ दूसरी तरफ प्रकाश पंत की विधायकों वाली टीम। त्रिवेंद्र रावत की टीम ने पंत जी की टीम को हरा दिया। अब पंत जी भी जीतने का मंत्र लेने जल्द ही अपनी टीम लेकर थाईलैंड जा सकते है। ऐसे बहुत से संदेशों की भरमार है।‘‘भ्रष्टाचार एवं नशे के खिलाफ’’ के खिलाफ क्रिकेट थीम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस बात की भी जब से राज्य में त्रिवेन्द्र सरकार आई है तब से इस पर काफी लगाम लगी है।भ्रष्टाचार एवं नशे के खिलाफ’’ की थीम पर आयोजित क्रिकेट लीगमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवारको शिमला बाईपास रोड स्थित तनुष क्रिकेट स्टेडियम में डब्लूटी सोल्यूशंस द्वारा आयोजितउत्तराखण्ड काॅरपोरेट क्रिकेट लीग-2018 का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता का पहला मैच एमएलए उत्तराखण्ड एवं टीएसआर-11 के मध्य खेला गया। जिसमें टीएसआर-11 की टीम विजयी रही। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने ‘‘भ्रष्टाचार एवं नशे के खिलाफ’’ की थीम पर आयोजित होने वाले इस क्रिकेट लीग के आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने सभी टीमों को उत्साह से खेलने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्रिकेट लीग का उद्देश्य खेलों को प्रोत्साहित करना है। जिससेआने वाली युवा पीढ़ी की खेलों के प्रति रूचि बढ़ेगी। भविष्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड के युवा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्ततम् समय में खेलों पर भी ध्यान देना जरूरी है।इस अवसर पर एम.एल.ए. उत्तराखण्ड की टीम से प्रकाश पंत, मुकेश कोली, महेश नेगी, आदेश चैहान, देशराज कर्णवाल, श्विनोद कण्डारी आदि ने प्रतिभाग किया। टी.एस.आर.-11 की टीम से धीरेन्द्र पंवार, नवीन बलूनी, रमेश भट्ट, अभय रावत, गोपाल रावत आदि ने प्रतिभाग किया।


Post A Comment: