देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इजरायल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से घिरा प्रदेश है। इसकी सुरक्षा के लिए उन्होंनें इजरायल से आधुनिक संचार प्रणाली के क्षेत्र में तकनीकि सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इजरायल के साथ आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण एवं कृषि विकास के क्षेत्र में भी सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने कमांडो, वीइआइपी सुरक्ष, एंटी ड्रोन, सर्विलांस एंड वेपन्स ट्रेनिंग से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में इजराइल की अपनी तकनीकी दक्षता है। 
उन्होंने इन उपकरणों एवं उनकी तकनीकी प्रशिक्षण के सम्बंध में इजराइल के प्रतिनिधिमंडल से विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पीएम मोदी की इजराइल यात्रा का भी जिक्र किया। साथ ही प्रदेश हित में कर्इ क्षेत्रों में सहयोग की अपेक्षा की।
इजराइल प्रतिनिधिमंंडल के अध्यक्ष योशी हार्ले ने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग के लिए जल्द ही प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे। 

Post A Comment: