लक्ष्मणझूला। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से रवाना किया। रैली का मुख्य उद्देश्य,वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन करना, नशे में वाहन न चलाना, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनना, ओवरलोडिंग न करना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्ता न करना, वह सड़क पर चलने वालों की जीवन सुरक्षा के प्रति जनता को जागरूक करना था। इसके अतिरिक्त जनपद में चलाए जा रहे "सीनियर सिटीजन मिलन अभियान" के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम के साथ जाकर 110 सीनियर सिटीजन से डोर-टू-डोर जाकर उनकी कुशलता व हालचाल पूछा गया, तथा उनकी समस्याएं सुनी गई,एवं उनका समस्या का निस्तारण किया गया,एवं दाल चावल,गेहूं,फल, आदि सामग्री वितरित की गई, एवं जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार हरीश वर्मा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार जे0आर0 जोशी के नेतृत्व में कोटद्वार सर्किल के समस्त थानों तथा धन सिंह तोमर क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के नेतृत्व में पौड़ी सर्किल के समस्त थानों द्वारा सीनियर सिटीजन से मेल-मिलाप किया गया, उनकी समस्या सुनी गई, एवं उनका निस्तारण किया गया, एवं गरीब एवं असहाय सीनियर सिटीजन को आटा, चावल, फल, प्रदान किए गए,


Post A Comment: