ऋषिकेश 30 अप्रैल (आज का आदित्य)  मुनि की रेती थाना अंतर्गत तपोवन स्थित एक होटल में हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले दो युवक गंगा में उस समय डूब गए जब वह नहा रहे थे ।जिनके  डूबने की सूचना गंगा किनारे घूम रहे लोगों ने पुलिस चौकी पर दी। पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र नेगी ने बताया की  सोमवार की सुबह  8:00 बजे तपोवन स्थित  गंगा जी में दो नवयुवक नहा रहे थे जिनके नाम मोहम्मद जैद 22 वर्ष पुत्र इशुद्दीन निवासी चांदपुर बिजनौर तथा सलमान अहमद 22 वर्ष पुत्र इरसाद अहमद जो कि अपने मित्र जुल्रफीकार के साथ गंगा में नहा रहे थे कि अचानक मोहम्मद जैद का पांव फिसल गया जिससे वह डूबने लगा जिसे डूबता देख इरसाद ने भी उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी गंगा जी के तेज बहाव में बहने लगा जिन्हें डूबता देख वहीं खड़े लोगों ने जल पुलिस के जवानों को इसकी सूचना पुलिस को दी जिसकी सूचना  पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची उन्होंने मोहम्मद जैद का शव बरामद कर लिया तथा इरसादकी तलाश में कांबिंग की जा रही है।

Post A Comment: