मदरसा परिसर फलदार पौधों से हों सुशोभित: मुफ़्ती रईस अहमद कासमीऋषिकेश, 1 मई। परमार्थ निकेतन में मुफ़्ती रईस अहमद कासमी, सदर जमियत उलेमा ये हिन्द (मदरसा अध्यक्ष) देहरादून, मौलाना मोहम्बद जाहिद नाजीन, मदरसा उपाध्यक्ष एवं अन्य इस्लामिक विद्वान पहुंचे उन्होने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता एवं ग्लोबल इण्टर फेथ वाश एलायंस के संस्थापक स्वामी चिदानन्द जी महाराज से विशेष मुलाकात की।पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने मौलाना साहब से मदरसों में विद्यार्थियों से वृक्षारोपण करावाने एंव बच्चों को पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण हेतु प्रेरित करने के विषयों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान स्वामी जी ने कहा अब समय आ गया है कि पर्यावरण को बचाये रखने के लिये सभी को आगे बढ़कर कार्य करना होगा क्योंकि माँ गंगा सहित भारत की अन्य सभी नदियाँ प्रदूषित हो रही है, नदियों को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिये युवाओं को प्रेरित करने की नितांत आवश्यकता है।मुफ़्ती रईस अहमद कासमी साहब ने पर्यावरण संरक्षण, नदियों की स्वच्छता, सजलता एंव अविरलता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शौचालय निर्माण हेतु गंगा एक्शन परिवार-परमार्थ निकेतन द्वारा किये जा रहे कार्यो की भूरि-भूरि प्रशन्सा की। साथ ही विश्व शौचालय काॅलेज का भ्रमण कर जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की अवधारणा पर काम कर रहे ग्लोबल इण्टर फेथ वाश एलायंस (जीवा) की भावी योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की।स्वामी जी महाराज ने, मुफ़्ती रईस अहमद कासमी साहब, मौलाना मोहम्मद जाहिद नाजीन, हाजी मौलाना साजिद साहब को पर्यावरण का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया।मुफ़्ती रईस अहमद कासमी साहब ने कहा कि फलदार, रूद्राक्ष, छायादार व औषधियों के लगभग 10,000 पौधे स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज, गंगा एक्शन परिवार, परमार्थ निकेतन एवं अपने उलेमा व मौलाना के साथ मिलकर उत्तराखण्ड मदरसों में एंव आस पास के क्षेत्रों में लगायेंगे। उन्होेने कहा कि हम स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन मंे सभी उलेमों एवं अन्य इस्लामिक विद्वानों के साथ मिलकर मदरसों में वृक्षारोपण करने हेतु योजना बना रहे है।


Post A Comment: