भाजपा सरकार श्रमिकों के हित को लेकर नई नीति बना रही है -रितु खंडूरी
ऋषिकेश,।अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी स्वर्गाश्रम मंडल द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह के  दौरान क्षेत्रीय विधायक विधायक रितु खंडूरी ने100 श्रमिकों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित गीता भवन मे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह  कार्यक्रम संयोजक गोपाल अग्रवाल व  सह संयोजक  गजेंद्र नागर की देखरेख तथा सत्य प्रकाश बहुुुगणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रितु खंडूरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार श्रमिकों के हितों को लेकर नए कानून बनाने जा रही है इससे सभी श्रमिकों को लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कौशल विकास योजना के दौरान प्रदेश में जगह-जगह पर श्रमिकों को उनके गुणों से प्रशिक्षित  किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है ।जिसके अंतर्गत अभी तक लाखों लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं इतना ही नहीं कौशल विकास योजना के अंतर्गत कई मजदूर हितों में योजनाएं भी चल रही है तथा श्रम विभाग सभी को राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत भी करवा रहा है इस दौरान जौक ग्राम पंचायत की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत ने कहा कि उनकी पालिका द्वारा भी कई श्रमिकों के हितों में योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ सभी को उठाना चाहिए इस दौरान 100 से अधिक श्रमिकों को वस्त्र दिए जाने के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर भानु मित्र शर्मा, बृजपाल , गोपाल अग्रवाल ,विनीता नौटियाल, सत्य प्रकाश भगोरा मनोज राजपूत मनीष राजपूत, शिवेंद्र सिंह नेगी ,प्रिय त्रिवेदी अशोक अग्रवाल, सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: