भाजपा चली दलितों के यहां भोजन करने यहां भोजन करने
समरसता का संदेश देगी भाजपा- चेतन शर्मा
ऋषिकेश ,01मई। भारतीय जनता पार्टी अब समरसता के साथ" सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय" के नारे को चरितार्थ करते हुए चली दलितों के यहां भोजन करने। भारतीय जनता पार्टी के ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा के अनुसार पार्टी द्वारा दलितों को सम्मान दिए जाने की दृष्टि से जात- पात ,पूछे न कोई भाजपा को भजे भाजापा का होयी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 1 मई से 5 मई तक दलितों के यहां  5 दिनों तक भोजन करने के साथ रात्रि विश्राम भी करेंगे ।   भाजपा  ऋषिकेश  के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को सभी लोगों तक पहुंचाना भी है यह सभी योजनाएं वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ स्थानीय निकायों के चुनाव को ध्यान में रखकर बनाई गई है उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ताओं से संपर्क साधने के अलावा ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया जाना भी है जिनके पांच कार्यकर्ताओं के पास  अपनी मोटरसाइकिल व स्मार्ट फोन  का होना तो है ही साथ ही उन्हें आईटी का भी ज्ञान हो जिनका संपर्क राज्य व केंद्र सरकार से जोड़ा जाएगा तथा एक स्वच्छता प्रमुख  एक सीधे प्रधानमंत्री के मन की बात से जुड़ने वाले कार्यकर्ता को भी प्रत्येक  बूथ पर चिन्हित किया जाएगा इसी योजना के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंद्रेश्वर नगर , तथा अंबेडकरनगर में चयनित किए गए दलित समाज के परिवारों में भोजन कर समरसता का संदेश दिया इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा महामंत्री पंकज शर्मा के अतिरिक्त अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Post A Comment: