ऋषिकेश 1 मई। लक्ष्मण झूला स्थित त्रिमूर्ति श्री गुरुदत्त सेवा ट्रस्ट द्वारा राशन वितरण समारोह के दौरान लगभग 300 निर्धन बेसहारा परित्यक्ता महिलाओं को राशन वितरण किया गया। लक्ष्मण झूला स्थित त्रिमूर्ति श्री गुरुदत्त सेवा ट्रस्ट के संचालक स्वामी हरिहरानंद के संचालन में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 300 से अधिक परित्यागता बेसहारा निर्धन महिलाओं को राशन वितरण किया गया यह महिलाएं यमकेश्वर ब्लॉक के मोहन चट्टी ,तलाई ह कुनाऊं, विंध्यवासिनी ,जनपद टिहरी के चंबा, देहरादून जिले के चंद्रेश्वर नगर ,शीशम झाड़ी, ढालवाला, 14 बीघा क्षेत्र की महिलाएं थी स्वामी हरिहरानंद ने बताया की राशन वितरण का कार्य वह आश्रम कि 5 वर्ष पूर्व की गई स्थापना के पश्चात से निरंतर कर रहे हैं उन्होंने बताया कि उनका आश्रम जूनागढ़ गुजरात प्रांत के गिरनार साधना आश्रम ट्रस्ट के अधीन है जिसमे सर्वाधिक सहयोग सहज योगनी शैलजा देवी का है हरिहरानंद का कहना था कि उनके आश्रम द्वारा समाज हित में अनेकों योजनाएं भी चलाई जा रही है जिसमें निर्धन छात्रों को स्कूल की किताबें और उनके पढ़ाई का खर्चा भी आश्रम की ओर से उठाया जाता है जिसका लाभ प्रतिवर्ष 300 से अधिक छात्र-छात्राएं उठाती है इसी के साथ भूखे को भोजन प्यासे को पानी भी उपलब्ध कराया जाता है इस श्रृंखला में गरुड़ चट्टी, लक्ष्मण झूला ,स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में भी शीतल पेय के लिए आधुनिक गांव की व्यवस्था की जा रही है।


Post A Comment: