ऋषिकेश,02अप्रैल। विगत 9 दिनों से  से लापता रशियन नागरिक सेरगिए शचरबा (27 वर्ष) का शव पुलिस ने नीलकंठ की हिल टॉप पहाड़ी से बरामद किया है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी प्रदीप राणा के अनुसार रशियन नागरिक बीती 25 मार्च को लक्ष्मण झूला के मां गंगा गेस्ट हाउस में आया था। सामान कमरे में रख कर वह बिना बताए कहीं चला गया था, जिसके बाद से पुलिस ने विदेशी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को विदेशियों के एक ट्रेकर्स के दल ने पुलिस को हिल टॉप की पहाड़ी पर एक शव बड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शव को बाहर निकाला। पासपोर्ट के आधार पर उसकी पहचान लापता विदेशी के रूप में की गई।


Post A Comment: