ऋषिकेश। ऋषिकेश के आईडीपीएल में ऑनलाइन सैक्स रैकेट चलाने वाले दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पीड़ित महिलाओं की मुक्त कराया।
जनपद में मानव दुर्व्यापार एवं अनैतिक देह व्यापार पर रोकथाम हेतु गठित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट विकासनगर ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आईडीपीएल क्षेत्र ऋषिकेश में ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले दो पुरुषों व एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि वह लोग पश्चिमी बंगाल व दिल्ली से गरीब लड़कियों को यहां घरों में काम दिलाने के बहाने बुलाते हैं तथा इनसे देह व्यापार का कार्य करवाया जाता है। जिससे उन्हें अच्छी कमाई हो जाती है। सैक्स रैकेट चलाने वाले भी पश्चिमी बंगाल के रहने वाले हैं। जिस कारण वहां की लड़कियां इन पर जल्दी भरोसा कर लेती हैं। सैक्स रैकेट चलाने वाले इन लड़कियों को स्कूटी पर ग्राहकों तक पहुंचाया करते थे तथा पिछले तीन-चार वर्षों से इस कार्य को कर रहे हैं आज भी वह इन लड़कियों को ग्राहकों के पास ले जा रहे थे। सैक्स रैकेट चलाने वालों से पुलिस ने दो स्कूटी भी बरामद की।
गिफ्तार होने वालों में दीपांकर बगची पुत्र कृष्णा पदों निवासी रंग यार पोता थाना भीमपुर जिला नोदिया कोलकाता पश्चिम बंगाल, विभाष राय पुत्र आनंद राय निवासी ग्राम मोहल्ला थाना हॉर्स काली जिला नोदिया कोलकाता पश्चिम बंगाल तथा सपना पत्नी बिभास राय निवासी उपरोक्त शामिल हैं।
सैक्स रैकेट चलाने वालों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में (एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट विकासनगर) के निरीक्षक जवाहर लाल, उप निरीक्षक प्रदीप रावत , महिला हेड कांस्टेबल उषा ध्यानी ,कॉन्स्टेबल पीपल किशोर, कॉन्स्टेबल मनवीर व महिला कांस्टेबल रैना शामिल रही।

Post A Comment: