केदारनाथ। केदारनाथ धाम में एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया गया कि एयरपोर्ट का एमआई-17 हेलीकॉप्टर पायलट और को-पायलट सुरक्षित केदारनाथ में लैंडिंग करने जा रहे थेे, लेेेकिनउससे पहले ही यह हैलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग के द्वारा कराए जाने वाले कार्यो के लिए इसमें क्रेसर के समान लाया जा रहा था। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य की मैपिंग कर रहे आर्किटेक्ट कृष्णा कुड़ियाल ने बताया कि उन्हें भी इस हैली कॉप्टर से केदारनाथ जाना था, किन्तु उन्होंने पैदल मार्ग से जाने की बात कह कर इनकार कर दिया। चार के मामूली घायल होने की सूचना के अलावा सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हैलीपैड भी पर्याप्त चौड़ा बताया जा रहा है। यहमाना जा रहा है कि पायलट हवा का रुख नहीं समझ पाया। उसेसमझ में नहीं आया किवहां पर हेड विंड है या फिर टैल विंंड।गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2013 में भी एक एमआई-17 क्रैश हो चुका है। उसमें 28 लोग मारे गए थे। उसके बाद दो हेलीकॉप्टर और क्रैश हुए हैं। केदारनाथ जैसी जगह पर एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की तैनातीकी आवश्यकता महसूस की जाती रही है। लेकिन एटीसी तैनात ना होने के कारण ग्राउंड स्टाफ कई बार सही से जानकारी नहीं दे पाता कि हवाका रुख किधर है। पर्वतजन के सूत्रोंके अनुसार एमआई-17 का एक हिस्सा लैंड करते वक्त पास के लोहे के टुकड़े से भी टकरा गया था।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
दुर्घटना
उत्तराखंड के केदारनाथ में सेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17 क्रैश, सवारों को मामूली चोटें


Post A Comment: