ऋषिकेश, 17अप्रैल मंगलवार की दोपहर  1:30 बजे  गंगा में बह रहे दो लोगों को बोट संचालकों ने  बचाकर बहादुरी का परिचय दिया  प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार की दोपहर की घटना दो व्यक्ति सच्चा धाम टिहरी गढ़वाल की तरफ से तैर के गंगा नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे कीरमौला घाट के आ कर के थक गए और डूबने लगे तभी वोट कॉन्ट्रैक्टर अंकुर कुकरेजाअर्पित कुकरेजा ने अपनी दो स्पीड बोट भेजें एक बोट में जल पुलिस के जवान राजेंद्र और बोट चालक राजीव, आर्य ,संजय कश्यप ,विशंभर निषाद, अरविंद सजवाण ,भूपेंद्र कुमार और दूसरी बोर्ड में सूरज शर्मा एवं अनिल बंसल चालक ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला मां गंगा की कृपा से दोनों की जान बच गई और रेस्क्यू करने वाले भी सुरक्षित वापस आ गए जो दो व्यक्ति डूब रहे थे वह हरियाणा पुलिस में थे जिनका नाम इस प्रकार है प्रदीप पुत्र श्री भगवान उम्र 28 हरियाणा बहादुरगढ़ दूसरा भोपाल पुत्र श्री चंदन राम उम्र 35 वर्ष हरियाणा बहादुरगढ़ बताया।

Post A Comment: