ऋषिकेश, 17 अप्रैल। परमार्थ निकेतन में नमामि गंगे के महानिदेशक जनरल आरआर मिश्रा, ईडी पी एचएच मकवाना, रोज़ी अग्रवाल, निदेशक डाॅ प्रवीन कुमार पहुँचे। उन्होने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता तथा ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस के अन्तर्राष्ट्रीय संस्थापक पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूज्य स्वामी जी ने चर्चा के दौरान प्राणदायिनी मां गंगा का प्रवाह अविरल बनाए रखने और गंगा को प्रदूषण मुक्त करने, गंगा को तटों को हरियाली से युक्त करना, आने वाले कुंभ में हरीतिमा अभियान, गंगा के किनारे शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना, गंगा घाटों पर विशेष प्रकार के कूडे़ दान रखना, गंगाघाटों के सुंदरीकरण व श्मशान घाट से गंगा में बहाई गई राख का निस्तारण, गंगाघाटों पर विशेष सफाई की व्यवस्था, गंगा नदी के किनारे शहरों के बाहरी क्षेत्र में कम से कम 200 मीटर के दायरे में सघन वृक्षारोपण आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
पूज्य स्वामी ने कहा कि प्राणदायिनी मां गंगा के किनारे परमार्थ निकेतन, गंगा एक्शन परिवार सरकार और समाज के साथ मिल कर वृक्षारोपण का बृहद कार्यक्रम प्रारम्भ करेगा।
स्वामी ने कहा कि हम पदों पर रहकर नहीं बल्कि प्राणदायिनी मां गंगा के प्रहरी; पहरेदार और परिवार बनकर कार्य करें।
नमामि गंगे महानिदेशक जनरल आरआर मिश्रा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्षेत्र में एटीएम की भांति ऐसी आधुनिक मशीन लगाई जानी हैं, जिसमें श्रद्धालु अपने साथ लाई गई प्लास्टिक की पानी वाली खाली बोतल डालेंगे। मशीन में बोतल डालने वाला व्यक्ति एटीएम की भांति मशीन में अपना मोबाइल नंबर फीड करेगा। इसके तुरंत बाद उसके मोबाइल पर एक मैसेज आ जाएगा, जिसमें इनाम के तौर पर एक कूपन अथवा अन्य आदि उपहार मिलने की जानकारी होगी। यह स्कीम श्रद्धालुओं को प्राणदायिनी मां गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लागू की जा रही है। साथ ही योजना में गंगाघाटों पर 24 घंटे विशेष सफाई की व्यवस्था भी शामिल हैं।
स्वामी ने नमामि गंगे के महानिदेशक जनरल एनएमसीजी श्आर0 आर0 मिश्रा, ईडी पी एच0 एच0 के0 मकवाना, ईडी  अग्रवाल, निदेशक डाॅ प्रवीन कुमार, श्री संदीप कश्यप प्रोजेक्ट मैनेजर, श्री के0 के0 रस्तागी जी0एम0 पेय जल उत्तराखण्ड़, श्री ऐस0के0 गुप्ता सी0जी0एम0 जल संस्थान, श्री वी0सी0 पुरोहित चीफ इंजीनियर उत्तराखण्ड़, श्री कृष्ण कुमार महा प्रबंधक उत्तराखण्ड़, श्री अभिनाश घोष सलाहकार केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, श्री प्रभात राज तकनिक सलाहकार, श्री सौरभ शर्मा क्रय विक्रय विशेषज्ञ, श्री संदीप उनियाल सुविधा समन्यवक, श्री सुभोध कुमार अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान, श्री संजय कुमार अधिशाषी अभियंता जल संस्थान, श्री एच0 के0 बंसल सहायक अभियंता जल संस्थान, श्री विकाश सैनी, श्री ऐ0 के0 चतुर्वेदी, श्री अमित शर्मा, श्री अनुरुध कुमार आदि उत्तराखण्ड़ सदस्य एनएमसीजी को हरित सौगात पौधेे भेंट किया तथा नदियों को अविरल करने का संकल्प लिया। नदियों के जल के संरक्षण हेतु सभी ने मिलकर वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी सम्पन्न की।

Post A Comment: