रुड़की। रुड़की में देर शाम अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटनाशाम करीब 8:45 बजे की है जब सलेमपुर निवासी 70 वर्षीय नकली राम सैनी अपने घर के पास ही बैठे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक गोली चला दी। गोली लगने के बाद घायल वुजुर्ग को आसपास के लोग सिविल अस्पताल पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशो की तलाश में जुट गई है। एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Post A Comment: