पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की बहुप्रतिक्षित आंवलाघाट पेयजल योजना का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश धामी आत्मदाह करने पहुंचे। जिसकी भनक लगते ही मौके पर पहंुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को मुख्यमंत्री पिथौरागढ़ की आंवलाघाट की पेयजल योजना का लोकार्पण करने पहंुंची। इसी समय उपने विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए धारचूला विधायक हरीश धामी अपने समर्थकों के साथ सीएम के कार्यक्रम में पहंुचे। हरीश धामी सीएम के कार्यक्रम में आत्मदाह करने जा रहे थे तभी पुलिस ने उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। विधायक धामी का कहना है कि उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं का पुलिस सरकार के इशारे पर उत्पीड़न कर रही है। विधायक हरीश धामी को पुलिस ने काफी समय तक जाजरदेवल थाने में रखा, लेकिन बाद में विधायक के विरोध करने पर उन्हें और उनके समर्थकों को पुलिस लाइन में ले जाया गया। पिथौरागढ़ दौरे में सीएम बाबा भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जंयती के मौके पर ग्राम स्वराज अभियान का भी आगाज किया।


Post A Comment: